कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कानपुर नगर, उ0प्र0। होली गंगा मेले की तैयरियो के सम्बंध में हटिया कार्यक्रम स्थल हटिया पार्क का निरीक्षण जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी ने किया। उन्होंने 15 मार्च को आयोजित होने वाले गंगा मेला मेले की तैयारियों के संबंध में निरीक्षण करते हुए निर्देशित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण व्यवस्थाएं जो गंगा मेला से संबंधित पूर्व वर्षों में की जाती रही है उनको दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिये। उन्होंने गंगा मेले की संपूर्ण तैयारियों के सम्बंध में आयोजक के साथ मेले रूट का निरीक्षण भी किया ।उन्होंने इस हटिया ऐतिहासिक पार्क में बच्चों के लिए झूले लगाने के निर्देश दिये ।निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव, आयोजक गण के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment