कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। कोरोना वायरस जैसे संकट की घड़ी में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह की ओर से आज जरवल कस्बा मे अखंड प्रताप शाही ने गरीब और असहाय लोगों को खाद्यान्न वितरित किया गया। अखंड प्रताप शाही ने कहा कि कोई भूखा ना सोए उन्होंने कहा कि, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह जी का बस एक ही सपना है कोई भूखा ना सोए कोई अपना। इस मौके पर विनय सिंह,जरवल रोड थाना प्रभारी बृजेंद्र पटेल, चौकी प्रभारी अभय सिंह भी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment