Sunday, March 29, 2020

शहर से गांव की ओर प्रस्थान कर रहे लोगों को बिस्कुट व भोजन

कैलाशनाथ (NNI Coveerage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज,जरवल / बहराइच (उ0प्र0)। घाघरा घाट पर बाहर से आ रहे भूखे राहगीरों को भोजन कराया पूरे विश्व में फैले कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए देश के कोने-कोने से लोग अपने घरों की तरफ पलायन कर रहे हैं। जो कई दिनों से भूखे प्यासे पैदल चल रहे हैं जिसमें छोटे-छोटे बच्चों और औरतों का भूख से बुरा हाल हो रहा है उन्हें रास्ते में कुछ खाने पीने का कोई सामान लॉकडाउन की वजह से नहीं मिल रहा है। और वह भूखे पेट घर की ओर जाने को मजबूर है। हालाकि सरकार पूरी कोशिश कर रही है। कि कोई भूखा ना रहे जो जहां है वो वही सुरक्षित रहे और अपने स्थान पर रहे परंतु फिर भी कुछ लोग भूखे पैदल चल रहे ऐसे में तमाम समाजसेवी भूखों को भोजन करने का काम कर रही है। मौके पर उप जिलाअधिकारी कैसरगंज बाबूराम व  क्षेत्राधिकारी कैसरगंज जंग बहादुर यादव,जरवल रोड थाना प्रभारी बृजेंद्र पटेल व समाजसेवी सचिन गर्ग , जरवल नगर r.s.s. कार्यकर्ता हरि ओम जयसवाल, विष्णु पाल, जितेंद्र ,मंगल, कन्हैया लाल, प्रमोद कसौधन ,विजय कसौधन, रौनक कसौधन मौजूद रहे।
*घाघरा घाट पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद के चिकित्सकों ने लगाया कैंप*
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद के चिकित्सकों ने अपनी पूरी टीम के साथ कैंप लगाकर बाहर से आ रहे लोगों की जांच की, डॉक्टर नसीम अहमद, सौरभ शुक्ला, परवेज खान, हर्ष तिवारी, बंसीलाल रहे मौके पर मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment