Tuesday, March 3, 2020

पिकअप और बाइक की टक्कर में एक की मौत, पसरा सन्नाटा

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। कोतवाली नानपारा अंतर्गत नानपारा लखीमपुर मार्ग पर  ग्राम का हारन पुरवा दुर्गा मंदिर के निकट मंगलवार की दोपहर 1:30  बजे पिकअप संख्या यूपी 40 टी 8575 मुर्गी का दाना लादकर नानपारा की ओर जा रही थी और मोटरसाइकिल सवार मोहन उम्र 55 वर्ष पुत्र रामफल निवासी  ग्राम अलगोवा थाना मोतीपुर नानपारा से घर जा रहा था ग्राम कहा ना बुढ़वा के निकट स्थित मंदिर के पास मोड़ है मोड़ पर पहुंचते ही पिकअप और बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शेष कार्यवाही जारी है।

No comments:

Post a Comment