Monday, March 9, 2020

होली के हुड़दंग में उपद्रवियों पर ड्रोन से रहेगी पुलिस की नजर

अशोक वर्मा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो) 
बस्ती, उ0प्र0। शहर सहित पूरे जिले भर में सोमवार को होलिका दहन के साथ पांच दिवसीय रंगोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। वहीं होली के त्यौहार शांति सदभाव से मने, इसलिए हुड़दंगियों पर नजर के लिए पुलिस ने इस बार ड्रोन की व्यवसथा की है। जो शहर में जगह जगह नजर रखेंगे। शहर में सुरक्षा की दृष्टि से २७५ जवान तैनात रहेंगे। वहीं जिले में हर थाना प्रभारी के साथ दो गाड़ी पुलिस बल की भ्रमण पर रहेंगी।
शहर के इस्लामपुरा, उत्तमपुरा, सिग्नल बस्ती सहित १५ स्थान ऐसे चिन्हिंत किए हैं जहां होली पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। वहीं ड्रोन से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। वहीं पुलिस नियंत्रण पर शहर में लगे कैमरों से भी स्थिति पर नजर रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने बताया कि अंबाह, पोरसा, मुरैना, बानमोर, जौरा, कैलारस, सबलगढ़ सहित सभी क्षेत्रों में थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी है कि हुड़दंगियों पर नजर रखी जाए और हर हाल में त्यौहार शांति व सदभाव से मने, इस तरह के प्रयास रहें। 
"उपद्रव वाले स्थानों पर पुलिस पहले से ही सख्त"
जिले में पिछली होली पर जहां जहां झगड़े हुए थे, वहां पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। इसके अलावा जिले के कुछ और गांव, शहर व कस्बाई क्षेत्रों में स्थानों को चिन्हिंत किया है, जहां झगड़ा होने की संभावना हैं, वहां भी पुलिस का गश्ती दल भ्रमण करता रहेगा। इसके अलावा शहर में जहां जहां होलिका दहन हो रहा है, वहां पुलिस का गश्ती दल भ्रमण करता रहेगा।

No comments:

Post a Comment