Sunday, March 8, 2020

होली पर बैंकों में नेटवर्क ना होने से परेशान रहे उपभोक्ता

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा शहर के विभिन्न बैंकों में नेटवर्क बाधित रहने से दिनभर उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा इलाहाबाद बैंक की शाखाएं और पंजाब नेशनल बैंक मैं खासकर  नेटवर्क समस्या  रही पूरा दिन उपभोक्ता पैसा जमा करने और निकालने के लिए बैंकों की लाइन में खड़े रहे जिसके कारण लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा बहुत से उपभोक्ताओं ने एटीएम का सहारा लिया कुछ एटीएम में पैसा निकल रहा था कुछ में नहीं शुक्रवार को और शनिवार को ही बैंक हैं इसके बाद 8 दिन बाद बैंक खुलेंगे जिसके चलते उपभोक्ताओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा शुक्रवार तो समस्याओं के साथ बीता परंतु शनिवार को बैंकों में नेटवर्क होगा या नहीं इस बात को भी नहीं कहा जा सकता कुल मिलाकर होली के इस महापर्व का भी लोगों को लेन-देन में समस्या हो रही है।

No comments:

Post a Comment