सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। बी0आर0सी0 मुख्यालय बलहा पर अब तक निष्ठा प्रशिक्षण मे प्रशिक्षित शिक्षको को एक समारोह के दौरान प्रमाण पत्र प्रशिक्षण प्रभारी मो0 असलम द्वारा शिक्षको को वितरित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी फूल चन्द्र मौर्या, थे। प्रशिक्षण मे नई तकनीक और रूचिपूर्वक शिक्षा के लिए शिक्षको कोे तैय्यार किया गया है। इस मौके पर खण्ड शिक्षाधिकारी ने शिक्षको से कहा कि वह घर-घर जाकर लोगो से कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताते हुए जागरूक करे। कार्यक्रम मे प्रधानाध्यापक जाबिर अली, अनामिका श्रीवास्तव, परवीन जहरा, सौरभ बन्सल, विवेक श्रीवास्तव सहित तमाम शिक्षक मौजूद थेे।

No comments:
Post a Comment