अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। प्रतिकूल मौसम के बावजूद संविलियन विद्यालय रमनगरा में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक सुभाष त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती बीना राज मिश्रा विशिष्ट अतिथि, निशंक त्रिपाठी विधानसभा संयोजक भाजपा विधायक प्रतिनिधि बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।समारोह की अध्यक्षता प्रधान संघ के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान श्री रामेश्वर प्रसाद पांडेय ने किया। जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक आर पी सिंह राणा ने किया।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का प्रबंधन और नियोजन प्रधानाध्यापक आनंद बिहारी शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाएं क्रमशः बंदना विश्वकर्मा ,मनीषा शुक्ला ,अंतिमा पांडेय, महिमा गौतम, सुमन गौतम निक्की, विनीता शुक्ला, सर्वेश शुक्ला व सत्यम तिवारी आदि के कार्यक्रमों को देखकर अतिथिगण मोहित हो उठे कार्यक्रम में दुल्हन ओढ़ तीन रंग की चोली, श्याम तेरी बंसी पागल कर जाती है ,धरती सुनहरी अंबर नीला, चंदा चमके चम चम आज की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यालय परिवार द्वारा वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुत कवि दरबार में हास्य व्यंग के साथ ही साथ मनीषा शुक्ला द्वारा प्रस्तुत बालिकाओं की सामाजिक स्थिति संबंधी कविता परलोक भावुक हो उठे तो वही अंतिमा पांडेय द्वारा "नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन" में जोशीला गीत गाए जाने पर पूरे परिसर में भारत माता की जय कारे लगने लगे ।,जबकि कवि सम्मेलन की संचालक वंदना विश्वकर्मा द्वारा पुलवामा अटैक संबंधी कविता सुनाए जाने पर दर्शको के चेहरे पर आक्रोश साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम में पू मा शिक्षक संघ अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह,प्रधान प्रतिनिधि लल्लन पांडेय ,शिक्षक ,निर्मल कुमार भारती ,प्रशांत सिंह,संजय तिवारी,ध्रुव चंद वर्मा,पंकज तिवारी, विवेक विक्रम सिंह ,पीयूष रंजन मिश्रा ,निहारिका मिश्रा,सहित तमाम अभिभावक ,पिता और माता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षक सतीश पांडेय,राजू ,ममता पांडेय नीलेश गौढ़,सुशांत मंडल,श्रवण विश्वकर्मा, महेश के साथ ही साथ लोकप्रिय प्रधान के पूरे परिवार ने उल्लेखनीय मेहनत की। उन्होंने बिधायक ब्लॉक प्रमुख श्री मती मिश्रा व निशंक सहित सभी आगंतुक अतिथियों, अभिभावकों,व बिद्यालय परिवार को इस बिपरीत मौसम में एक जुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment