Thursday, March 26, 2020

जिला चिकित्सालय मे स्थापित कोरोना आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा डा0 राकेश सिंह व मण्डलायुक्त देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा महेन्द्र कुमार के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु सोशल के उपायों को लागू करने के उद्देश्य से देश भर में लागू लाकडाउन का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जनपद बहराइच के जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर जिला चिकित्सालय में स्थापित किये गये कोरोना आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया गया | निरीक्षण में विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में मौके पर मौजूद अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।  आइसोलेशन वार्ड के निरीक्षण के दौरान आयुक्त व डीआईजी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गयी व्यवस्थाओं को अधिक उपयोगी बनाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये | इसके उपरान्त मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में स्थापित इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा वार रूम में अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अभी तक की गयी तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की एवं कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जनपद में शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया| इसी क्रम में ग्राम महरौली सहसरावा गाँव में गैरप्रान्त से कुछ युवकों के गांव वापस आने की सूचना पर सम्बन्धित गाँव का भ्रमण कर सम्बन्धित अधिकारियों एवं परिवारीजनों को निर्देशित किया गया कि उक्त युवकों को 14 दिन के लिये क्वारन्टाइन कर सम्बन्धित थाना प्रभारी एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के द्वारा  इन युवकों की निगरानी की जाये |

No comments:

Post a Comment