कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। सभी दुकानदारों से अपील की जो मास्क लगाकर ना आए उन्हें सामान ना दे-नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने लोगों से यही अपील की। दुनिया भर में कोरोना वायरस की महामारी ने क़हर बरपा कर रखा है और लोग इससे छुटकारा पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, यहां तक कि इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में क़ैद होकर रह गए हैं,लेकिन अगले 24 घंटों में बाहर से आए हुए लोगों की संख्या ग्रामीण क्षेत्रों में काफी बढ़ जाने के कारण अब लोगों को सतर्कता काफी करनी होंगी पता नहीं कौन व्यक्त संक्रमित हो इसलिए सभी लोगों को बाहर गया एलाउंसमेंट कर बताया जा रहा है कि जिन लोगों की जरूरत हो वहीं मुंह पर मार्क्स लगाकर बाहर निकलें अन्यथा ना निकले।
*सोशल डिस्टेंस बढ़ाने की जरूरत है -बृजेंद्र पटेल जरवलरोड थाना प्रभारी*
जरवल रोड थाना प्रभारी बृजेश पटेल ने का कि इस वक्त सोशल डिस्टेंस बढ़ाने की जरूरत है कृपया आप सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है बनती है कि इसका खास ख्याल रखें ताकि इस महामारी से बचा जा सके।
*सभी लोग एक दूसरे से 3 मीटर की दूरी बनाकर ही सामान खरीदें- अभय सिंह चौकी इंचार्ज*
जरवल चौकी प्रभारी अभय सिंह ने अपनी पूरी पुलिस फोर्स के साथ जरवल कस्बा के नगर मोहल्लों में बार-बार निवेदन करते हुए दिखाई पड़े लोगों से आग्रह किया कि आप सभी नोट एक दूसरे से लगभग 3 मीटर की दूरी बनाकर ही सामान खरीदें वाह बाजार में फर्जी ना रुके कांस्टेबल सुनील मिश्रा कांस्टेबल धर्मेंद्र मिश्रा भी अपनी बाइक पर सवार होकर गलियों में दौरा करते हुए नजर आए।


No comments:
Post a Comment