ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो UP वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव जमुनियां खासपुर आसपुर नवदिया सुखदासपुर पिपरिया संतोष मल्लपुर मैनाकोट करेलिया दयालपुर मथना जप्ती,ककरौआ देवीपुर नवदिया धनेष सहित क्षेत्र के अन्य के गांवों में जनता कर्फ्यू को लेकर लोग अपने अपने घरों में कैद हो गए गली गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है गाँवों की बाजार पूर्ण रूप से बंद रही दुकानों में ताले लटकते हुए दिखाई दे रहे हैं मार्गो पर लोगो का आवागमन ख़ासतौर पर बंद रहा जिलाधिकारी की ओर से अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई जिसमें कलीनगर एसडीएम रामदास तहसीलदार राकेश मौर्य एसडीओ डी एन शुक्ला एस आई पवन कुमार एस आई विमल कुमार गुप्ता मय स्टाफ के साथ क्षेत्र के अलग अलग गॉवों में टीम बनाकर जायजा लेते रहे,जमुनियां के मुख्य मार्ग पर कुछ दुकाने खुली थी एसडीएम ने बंद कराई व कुछ जगह चौराहों पर लोगो की हल्की फुल्की भीड़ मिलने पर पुलिस ने डंडे दौड़ाना शुरू कर दिया जिसके बाद क्षेत्र में सूनसान माहौल रहा ज्यादातर लोग अपने घरों में टीवी पर नजर जमाये रहे,देश के प्रधानमंत्री के आदेश का जनता पालन कर रही है। कलीनगर एसडीएम रामदास ने बताया कि क्षेत्र में शांति का माहौल रहा सभी ने जनता कर्फ्यू का भरपूर समर्थन किया।
गांव जमुनियां में बाजार में पसरा सन्नाटा, दुकानों में लगे ताले
No comments:
Post a Comment