कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। *लॉक डाउन को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त, बेवजह घूमने वालों की अब खैर नही*
लॉक डाउन को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है कैसरगंज क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने जरवल चौकी प्रभारी अभय सिंह को सख्त निर्देश दिए कहा उचित कारण बताए बिना किसी वाहन ना निकलने दे बेवजह घूमते मिले तो उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ दर्ज करें मुकदमा।
*गाड़ी रोक कर की सघन चेकिंग बेवजह घूमने वालों से लगाया उठक बैठक चेतावनी देकर छोड़ा जरवल पुलिस*
लखनऊ बहराइच हाईवे पर जरवल पुलिस चौकी के पास सघन वाहन चेकिंग किया फर्जी घूमने वालों से उठक बैठक लगवा कर लगाई फटकार कहा दोबारा अगर फर्जी घूमते हुए मिले तो मुकदमा दर्ज कर भेजेंगे जेल।
*मस्जिद में जमात के साथ नमाज पढ़ाने की खबर पाते ही पहुंचे जरवल चौकी प्रभारी अभय सिंह*
जरवल चौकी इंचार्ज अभय सिंह को जरवल कस्बा के ग्राम उपधी पट्टी में जमात के साथ नमाज पढ़ाने की खबर मिलते ही गांव में जाकर एलाउंसमेंट कर लोगों को बताया की मुझे सूचना मिली है कि इस गांव के मस्जिद में लोग अपने जमात के साथ नमाज पढ़ते हैं, चौकी इंचार्ज अभय सिंह ने सभी लोगों एक बार फिर बताया की मस्जिद मे सिर्फ वही जाएंगे जो नमाज पढ़ाते हो बाकी लोग अपने-अपने घरों में ही नमाज पढ़े हैं। अन्यथा सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। दिल्ली जमात में उत्तर प्रदेश के 18 जनपदों के लोग शामिल हुए थे बहराइच का नाम भी सूची में है इसलिए जिला प्रशासन और भी सख्त हो गया है।



No comments:
Post a Comment