अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। मदर टेरेसा फाउंडेशन ने देश वासियों से कोरोना वायरस की लड़ाई में सरकार को पूरा सहयोग देने की अपील की है देवी पाटन मंडल मदर टेरेसा फाउंडेशन के अध्यक्ष राशिद अली ने कहा कि मुझे और मेरे जैसे करोड़ों देश वासियों को कभी सरहद पर जाकर देश के लिए लड़ने का मौक़ा नहीं मिलेगा,लेकिन करोना के विरुद्ध इस लड़ाई में हम सब अपने-अपने घरों में रह कर इस विश्वव्यापी बीमारी से लड़कर देश के एक देश भक्त नागरिक ज़रूर बन सकतें हैं।आप सभी देश वासियों से अपील करता हूँ कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और इस महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सरकार का साथ दें।
लॉकडाउन को गंभीरता से लें। घर के अंदर रहें, अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं अभी तक किसी भी देश ने इस महामारी से निजात दिलाने की कोई भी वैक्सीन तैयार नहीं की है ऐसे में हम सब देश वासियों का कर्तव्य बनता है कि इस वायरस से निपटने के लिए शासन के आदेशों का पूर्ण रूप से पालन करें साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें बार बार अपने हाथों को हैण्ड वाश ,सेनेटाइजर से धोएं,अपनी आंख नाक, मुंह पर हाथ लगाने से बचें लोगों से हाथ मिलाने से बचें किसी को खांसी,जुकाम,बुखार,सर्दी हो तो उससे कम से कम 1 मीटर की दुरी बनाकर रखें छींकते ,खांसते,वक्त अपने चेहरे को रुमाल,आदि से ढक लें श्री अली ने कहा कि जब इस जानलेवा बीमारी इलाज किसी देश में ईजाद नहीं है तो ऐसी दशा में हम लोगों को अपने स्तर से इस पर सावधानी बरतने की जरुरत है उन्होंने बताया कि मदर टेरेसा फाउंडेशन पुरे भारत के साथ ही पूरे देवी पाटन मंडल में इस वायरस से बचने हेतु आम जनता को जागरूक करने का कार्य कर रही है।

No comments:
Post a Comment