Thursday, March 26, 2020

लॉक डाउन का दिख रहा पूरा असर, सड़कों पर छाया सन्नाटा

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। प्रधानमंत्री के 21 दिनो के लाॅकडाउन की घोषणा के बाद नानपारा पूरी तरह बन्द रहा। इक्का दुक्का लोग मुख्य मार्ग पर दिखाई पड़े जो किसी अति आवश्यक कार्य से आये थे। प्रशासन ने नगर में दो मेडिकल स्टोर खुलवाने के साथ वार्ड़ो में ठेलो के माध्यम से सब्जी और अनाज की व्यवस्था कराई थी। दूसरी ओर लोगो में जहां कोरोना को लेकर भय व्याप्त है वहीं सरकारी मशीनरी लोगो को जागरूक करते हुए बचाव के उपाय दे रही है। उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा, क्षेत्राधिकारी अरूण चन्द्र क्षेत्र में लाॅकडाउन पर पूरी निगाह रखे हुए है। नानपारा चौकी और राजा बाजार चौकी इन्जार्च क्षेत्र में भ्रमण करके लोगो को घरो में रहने की सलाह दे रहे है। कोरोना को लेकर व्हाट्सएप्प  के माध्यम से अफवाह फैलाने वाले कोतवाली नानपारा के ग्राम सोहबतिया निवासी डी0के0 गुप्ता के विरूद्ध इलेक्ट्रनिक्स धारा और 505 आईपीसी में मामला सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र नानपारा ने दर्ज कराया इस सम्बंध में कोतवाल ओम प्रकाश चौहान का कहना है कि विधिक कार्यवाही हो रही है।

No comments:

Post a Comment