अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराईच (उ0प्र0)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोकहा, विकास खण्ड- विशेश्वरगंज में कार्यरत शिक्षक श्री प्रेम चंद्र जी आज जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली के प्रशिक्षण हेतु बीआरसी विशेश्वरगंज आ रहे थे, करीब 9:30 पर पयागपुर चौराहे के पास सामने से आ रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने जोरदार सीधी टक्कर मार दी जिससे ल प्रेम चन्द्र और उनके साथ मोटरसाइकिल पर बैठे शिक्षक लक्ष्मीकांत बिंद गिर गए गिर जाने से प्रेम चंद्र को नाक पर व बाई आंख पर तथा चेहरे पर काफी चोट आई उनके साथ बैठे शिक्षक ने उनको तत्काल उठाया तथा प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर ले जाया गया, वहाँ से जिला चिकित्सालय बहराइच ले जाया गया,दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनन्द मोहन मिश्र-जिलाकोषाध्यक्ष/अध्यक्ष-विशेश्वरगंज, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ-बहराइच व शिव शंकर पाठक तत्काल जिला अस्पताल-बहराइच पहुँचे, जिला अस्पताल में उचित इलाज ना मिलने के कारण तत्काल हमजा क्लीनिक में दिखाया गया वहां पर डॉक्टर ने बताया कि नाक के ऊपर वाली हड्डी फ्रैक्चर हो गई है जिसका ऑपरेशन सूजन उतरने के बाद किया जाएगा इलाज के बाद प्रेम चन्द्र को उनके आवास इकौना भेज दिया गया है, मोटर सायकिल पर पीछे बैठे शिक्षक लक्ष्मीकांत बिंद को भी शरीर में चोटें आई हैं इलाज के दौरान घनश्याम शुक्ल प्रधान शिक्षक-जोकहा, शिक्षक अरुण कुमार, शिक्षक प्रशांत यादव,शिक्षक सतीश चंद्र, ओम प्रकाश गुप्ता व अन्य शिक्षक साथी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment