अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। एआरपी संघ की जिला समिति के राजेश कुमार मिश्र ने व्हाट्सएप , फेसबुक ,इंस्टाग्राम के माध्यम से शिक्षा जगत से जुड़े सभी ,अधिकारियों ,शिक्षकों, कर्मचारियों ,छात्रों अभिभावकों देश वासियों से अपील की है कि वे शासन - प्रशासन की नीतिगत फैसलों का अक्षर पालन करें , घर से बाहर न निकलें ,जब तक शासन-प्रशासन का निर्देश रहे तथा सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का जब हम सभी लोग अक्षरशः पालन करेंगे तो हम सभी कोरोना वायरस जैसे महामारी को हमअपने समाज से नष्ट करने में पूर्णतया सफल होंगे , साथ ही साथ लोगों से यह भी अपील की जा रही है कि अफवाह न फैलाएं और और न अफवाह फ़ैलाने दें जिससे हमारा समाज रोग मुक्त रहेगा ,और देश का विकास होगा l यह मुहिम एआरपी संघ के दुर्गा प्रसाद,श्याम पाल सिंह ,भानु प्रताप, अनूप मिश्रा आदि लोग भी समाज को कोरोनावायरस से बचने हेतु समूह के माध्यम से प्रेरित वीडियो, खबर प्रचारित - प्रसारित कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment