सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। एसएसबी ने अवैध तरीके से लेजा रहे नौ मोबाइल फोन के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। प्राप्त समाचार के अनुसार 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया की सोमवार शाम को वाहिनी की सीमा चौकी मनवरिया के जवान डेली रूटीन की ओपी/ निगरानी ड्यूटी गए थे जिसके कमांडर सहायक उपनिरीक्षक बालकृष्ण द्विवेदी व साथ में स. आ. सुनील कुमार थे पिलर संख्या 650/ 12 के पास दोनों ही जवान ड्यूटी कर रहे थे। तभी देखा दूर से एक मोटरसाइकिल आ रही है जिस पर एक युवक सवार है नजदीक आने पर जवानों ने मोटरसाइकिल पर सवार युवक को रुकने का इशारा किया जिस पर उसने बाइक रोक दी रुकने पर देखा कि युवक के पास एक लाल बैग है जवानों ने उस बैग की तलाशी लेने को कहा तो युवक घबराने लगा व भागने की कोशिश करने लगा लेकिन जवानों ने उसे भागने नहीं दिया फिर जवानों ने युवक व उसके पास से प्राप्त लाल रंग के बैग की तलाशी ली तलाशी में बैग से 9 मोबाइल फोन बरामद हुए जिसमें रेडमी नोट 8 3 पीस रियल मी c2 दो पीस रेडमी गो दो पीस रेडमी 8 दो पीस बरामद हुए युवक से बरामद मोबाइल की पक्की रसीद मांगी गई तो युवक ने देने से इनकार कर दिया उसके बाद युवक से मोटरसाइकिल के कागज मांगे गए उसको भी देने से इनकार कर दिया जिसका नंबर यूपी 40 एन 3890 बजाज पल्सर 220 सीसी था। अभियुक्त की पहचान इसरार पुत्र मुबारक उम्र लगभग 19 वर्ष ग्राम रंजीतबोझा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह मोबाइल फोन राजा नामक व्यक्ति का है जो रूपईडीहा में रहता है मुझे इस मोबाइल को नेपाल पहुंचाने के बदले प्रति मोबाइल ₹100 नेपाली मिलना था जिस पर सहायक उपनिरीक्षक बालकृष्ण ने अभियुक्त को अवगत कराया कि आप कस्टम की धारा 110 के तहत अपराध कर रहे हैं और मोटरसाइकिल सहित सभी मोबाइल फ़ोन को सीज कर दिया कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया सीज किए हुए सामानों की कीमत 56500 आकी गई है तथा सामान सहित अभियुक्त को कस्टम रुपईडीहा के सुपुर्द कर दिया गया है।

No comments:
Post a Comment