Tuesday, March 24, 2020

गांवों में हेलीकॉप्टर से दवाई छिड़कने की चर्चा : गलतफहमी

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट) 
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। शोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर से कुछ छिड़काव करते हुए इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर क्षेत्र के गई गाँवों में लोग भ्रम वश एक दूसरे से आपस मे एक दिन पहले से ही हेलीकॉप्टर के द्वारा आसमान से दवाई का छिड़काव करने की चर्चा करते रहे लोग एक एक दो दो घंटे बाद अपने अपने मकानों की छतों पर जाकर बार बार देख रहे थे कि सरकार के द्वारा दवाई का छिड़काव किया जा रहा या नही ग्रामीणो का कहना है कि सुबह मकान की  छतों पर पीले रंग के दवाई के पड़े होने के निशान मिले हैं जिससे लग रहा रात में दवाई का छिड़काव किया गया है। 
जमुनियां पुलिस चौकी के निकट तिराहे खासपुर में जनता कर्फ्यू का जायजा लेते दाहिने से दूसरे तहसीलदार राकेश मौर्य बाएं से दूसरे एसडीओ डीएन शुक्ला बाएं एसआई पवन कुमार व अन्य।

No comments:

Post a Comment