Thursday, March 26, 2020

अचानक छप्परपोश घर मे लगी आग, समान जलकर स्वाहा

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट) 
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। तहसील कलीनगर थाना माधोटांडा के गांव जमुनियां खास में दोपहर बाद अचानक आग लग गई आग की लपटें देख घर बालो में चीख पुकार मच गई देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया आस पास के लोगो ने बाल्टियों में पानी भर कर एवं खेतो में दवाई छिड़काव की मशीनों  के द्वारा आग  बुझाने में जुट गए घंटो की मशक्कत के बाद वमुस्किल आग पर काबू पाया गया सूचना पर दमकल की बोलोरो गाड़ी भी मौके पर पहुच गई तब तक आग पर काबू पा लिया था लॉक डाउन के चलते बृहस्पतिवार को गांव जमुनियां खास निवासी श्रीकृष्ण पुत्र प्यारे लाल अपने घर पर अंदर थे तभी तेज लपटे का होना दिखाई दिया देखा तो उनके छप्परपोश पशुशाला में आग लग रही थी आनन फानन में परिवार के लोग आग बुझाने में जुट गए आग पर काबू कर पाते तब तक छप्परपोश जलाने के बाद पड़ोस में भूसे के गूँगे पर आग ने काबू कर लिया आग से गृहस्वामी का घरेलू सामान जल कर स्वहा हो गया श्रीकृष्ण के पड़ोस में रह रहे दो अन्य सगे भाईयो का भी नुकसान हुआ है सूचना पर जमुनियां पुलिस चौकी इंचार्ज मय स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुच गए राजस्व विभाग की जब इसकी भनक लगी तो तहसीलदार कानूनगो लेखपाल ने घटना स्थल पहुच कर मौका मुआयना कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया, श्रीकृष्ण गरीव परिवार से है मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है आग से किसी तरह का जान मान का नुकसान नही हुआ है। कलीनगर तहसीलदार राकेश मौर्य ने बताया कि गांव में आग लगने की सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया मकान के सामने छप्परपोश पशुशाला में आग लगी थी पड़ोस में रह रहे उसके भाई का भी कुछ नुकसान हुआ है।


"छतों से देखा आग का नजारा" बृहस्पतिवार को दोपहर बाद गांव में आग लग गई जिसकी सूचना मिनटों में हवा जैसी फैल गई आग की आवाज गांव में काफी दूर तक जा रही लॉक डाउन के चलते लोग अपने अपने घरों में कैद थे सूचना पर कुछ लोग आग बुझाने में मदद करने के लिए घरों से निकल पड़े ज्यादातर ग्रामवासी अपनी छतों से आग का नजारा देखते रहे कुछ लोगों के मौके पर एकत्रित हो जाने पर आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने लोगो को घर में वापस जाने को कहकर भीड़ भाड़ हटाई। 

No comments:

Post a Comment