Tuesday, March 17, 2020

टीकाकरण कराने को नही तैयार ग्रामीण, एसडीएम ने टीम से समझाया

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो UP वेस्ट) 

उत्तरप्रदेश पश्चिम (पीलीभीत)। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष के मजरा गौटिया में सोमवार सुबह नौ बजे के बाद से सरकारी कैम्प लगाकर टीकाकरण किया गया टीकाकरण में माधोटांडा पीएससी के डॉक्टरो की टीम गांव पहुची जिसमे गांव के लोग टीकाकरण में भाग नही ले रहे थे सूचना पर कलीनगर एसडीएम ने कैम्प में पहुच कर लेखपाल आंगनवाड़ी कार्यकत्री आश बहुये ग्राम प्रधान कोटेदार सहित टीम बनाकर गांव का भ्रमण कर ग्रामीणो के घर घर जाकर टीकाकरण कराने की सलाह दी तब गांव के लोगो ने टीकाकरण में भाग लिया ग्रामवासी भ्रमवश समझ रहे थे टीका केवल इसी गांव के लोगो को लगाया जा रहा है अन्य गांवों में टीकाकरण नही किया जा रहा है ग्राम पंचायत पिपरिया संतोष गांव से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर पूरब दिशा में पिपरिया संतोष का ही कुछ भाग गौटिया नाम से कहलाता है जिसमे लम्बे समय से मुस्लिम समुदाय के लोग निवास करते चले आ रहे है टीकाकरण के दौरान डॉ दिनेश हल्का लेखपाल सुखलाल भास्कर एनएम नसीम राजस्व निरीक्षक योगेश चन्द्र सक्सेना ग्राम प्रधान पति रामकुमार राठौर कोटेदार हरप्रसाद सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्री आशा बहुये मैजूद रही। कलीनगर एसडीएम रामदास ने बताया कि ग्रामीण टीका लगवाने से कतरा रहे थे घर घर जा का लोगो को जागरूक किया टीका लगवाने की सलाह दी।

No comments:

Post a Comment