अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। कोविड-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा महामारी घोषित किये जाने के सन्दर्भ में उत्पन्न विषम परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने एवं राहत प्रदान के लिए जिलाधिकारी राहत कोष में अंशदान करने की जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अपील पर जनपद की संस्थाएं, जनप्रतिनिधि एवं सक्षम लोग आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी बहराइच शम्भु कुमार की धर्म पत्नी डाॅ. स्निग्धा रश्मि ने भी मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष तथा जिलाधिकारी राहत कोष के लिए 10-10 हज़ार रूपये की सहयोग धनराशि के चेक शिविर कार्यालय पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार को भेंट किया।

No comments:
Post a Comment