कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। कोरोना वायरस के डर से अपने अपन घर को लौट रहे गरीब मजदूरो को नगर पंचायत प्रतिनिधि इंतजार अहमद ने जरवल कस्बा लखनऊ बहराइच हाईवे पर खाने का इंतजाम कर एक एक पैकेट लंच दिया जिससे सभी गरीब मजदूर लोगों को काफी राहत मिली।लोगों से जब पूछा गया कि आप लोग कहां से आए हैं कोई लखनऊ बता रहा था तो कोई दिल्ली बताया किसी तरीके से यहां तक पहुंचे साधन न चलने से ज्यादातर लोग साइकिल व पैदल यात्रा कर जरवल तक पहुंचे जब उनसे पूछा गया कहां जाएंगे कोई बता रहा था बहराइच कोई बता रहा था नानपारा क्षेत्र के अपना अपना गांव का नाम सभी व्यक्ति काफी डरे व थके से लग रहे थे।

No comments:
Post a Comment