Thursday, March 26, 2020

दयालपुर में ग्रामीणों को बाटे मास्क सिनेटाइजर से धुलबाये हाथ

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट) 
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव दयालपुर में ग्राम प्रधान रामसनेही भास्कर एडवोकेट जिलाध्यक्ष नरेंद्र मोदी यूथ बिग्रेड ने अपने आवास पर ग्रामीणों को एक एक कर मास्को का वितरण किया साथ ही मास्क लेने आये लोगो के सिनेटाइजर से हाथ भी धुलबाये गए मास्क बितरण की सूचना पर गांव के लोग ग्राम प्रधान के आवास के बाहर जमा होने लगे भीड़ लगती देख उनको हिदायत दी गई कि एक एक कर व्यक्ति आता जाये उसको मास्क दिया जायेगा भीड़ न लगाने को कहा गया कोरोना वायरस को लेकर जनता में हाहाकार मचा हुआ है दुकानों पर मास्क गायब हो गए लोगो को देहात क्षेत्र में मास्क उपलब्ध नही हो पा रहे है जिससे लोग रूमाल या गमछा से मुँह को ढके हुये नजर आ रहे बहुत से गरीव बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों ने मास्क नही खरीद पाये उन सभी को ग्राम प्रधान की ओर से गांव में निःशुल्क मास्क उपलब्ध कराये गये और उन सभी से मास्क का ज्यादा से ज्यादा समय तक प्रयोग करने को भी कहा गया  संक्रमण से बचाव के लिए इन दिनों मास्क का प्रयोग करना बहुत अनिवार्य हो गया है प्रशासन भी मास्क प्रयोग करने पर विशेष जोर दे रहा मास्क लेकर ग्रामवासी खुश हो गए,इस दौरान राजेश गगन वर्मा सहित अन्य लोग मैजूद रहे। रामसनेही भास्कर एड० ने बताया कि गांव के लोगो को तीन सौ मास्क बितरण किये गए बचे हुए अन्य लोगो को मास्क बितरण किये जायेंगे  ज्यादा से ज्यादा लोग मास्क का प्रयोग करे एवं प्रधानमंत्री के आदेशानुसार लॉक डाउन का जनता गंभीरता से पालन करे घरों में रहे।


नोट-गांव दयालपुर में अपने आवास पर मास्क बितरण करते, सिनेटाइजर से हाथ धुलाते दाहिने पहले ग्राम प्रधान रामसनेही भास्कर व ग्रामीण। 

No comments:

Post a Comment