अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। किसान पी.जी.कालेज के नवनियुक्त प्राचार्य डा.विनय सक्सेना ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर विशाल सेवा संस्थान,उ.प्र.के सचिव विशाल कश्यप ने महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डा.एस.पी.सिंह को धन्यवाद व नवनियुक्त प्राचार्य डा.विनय सक्सेना को शुभकामनाएं दीं। विशाल कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन ने डा.सक्सेना को प्राचार्य बनाकर सराहनीय कार्य किया। जिले के सबसे प्रतिष्ठित इस शिक्षण संस्थान का गौरव बढे़गा और महाविद्यालय में अनुशासन कायम होगा ऐसी आशा है। डा.सक्सेना एक प्रतिभावान शिक्षक रहे हैं। किसी आई.आई.टियन का महाविद्यालय का प्राचार्य बनना एक बडी़ उपलब्धि है इस जिले के लिए। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य अशोक कुमार श्रीवास्तव,कार्यालयाधीक्षक राजवंत सिंह,अमित सिंह राठौर,सेंटर फार हिस्टारिकल स्टडीज के प्रभारी डा.सत्यभूषण सिंह,देवेन्द्र प्रताप सिंह,डा.धर्मेन्द्र त्रिपाठी,मनीष अग्रवाल,सईद अहमद खान,उमेश पंकज अशोक सिंह चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment