Thursday, March 26, 2020

प्यारे बच्चों, जहां हैं वहीं ठहर जाएं : प्राचार्य दीनबंधु शुक्ला

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर / बहराइच, उ0प्र0। जनपद में कोरोना कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के कुल 300 राजकीय ,सहायता प्राप्त तथा वित्तविहीन विद्यालयों के अभिभावक शिक्षक  संघों के माध्यम से बच्चों को एक अपील भेजी जा रही है। *साथ ही जनपद स्तर पर एक जिला अभिभावक संघ का भी गठन किया गया है* जिला अभिभावक संघ के अध्यक्ष रमेश मातनहेलिया ,जिला सचिव डॉ दीनबंधु शुक्ला, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह तथा कौशल कुमार पांडे एवं रामदयाल कुशवाहा सदस्य  मनोनीत किए गए हैं ।जिला अभिभावक संघ के  माध्यम से यह अपील जनपद स्तर पर भी प्रसारित किया जा रहा  है । जिला सचिव डा दीनबन्धु शुक्ल ने कहा कि सभी बच्चों से अपील की जा रही है।
*अपील* "प्यारे बच्चों हम सब आपके अभिभावक माता-पिता हैं एवं हम सबसे बड़ा आपका शुभचिंतक नहीं हो सकता है ।आप अवगत हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरे देश को मिलकर लड़ाई लड़नी है ।माननीय प्रधानमंत्री जी ने स्वयं सभी का आह्वान किया है और सहयोग मांगा है। अतः हम सब से अपील करते हैं कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी बच्चे अपने घरों हॉस्टल अथवा जहां भी हो वही सुरक्षित रहें। ट्रेन बस हवाई जहाज या किसी भी तरह के भीड़ वाले सार्वजनिक वाहनों /साधनों से यात्रा न करें इस प्रकार के साधन से यात्रा करने पर भी संक्रमण व्यापक रूप से फैलता  है। पुनः अपील है कि प्यारे बच्चों घर हॉस्टल या जहां हैं वहीं  पर सुरक्षित रहें एवं देश की इस लड़ाई में सहयोग करें।" जनपद स्तर पर जिला मातृ सभा गठित की गई है। इसकी अध्यक्ष शिखा त्रिपाठी तथा सचिव पूजा शुक्ला, आरतीपुरी उपाध्यक्ष नीलिमा त्रिपाठी एवम रेखा सदस्य के द्वारा भी यही अपील बच्चों तक पहुंचाई जा रही है। सभी से जहाँ पर अभी वही पर रहने के लिये कहा गया है।

No comments:

Post a Comment