सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। प्राप्त समाचार के अनुसार रूपईडीहा बरथनवा गांव के पास एक तस्कर 79 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत जेल भेज दिया गया है। बरामद स्मैक की कीमत 79 लाख़ रुपए आंकी गई है।
42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को वाहिनी की सीमा चौकी रूपईडीहा मे चौकी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस के साथ चौकी के कार्यक्षेत्र चकिया रोड रूपईडीहा पर रात के वक्त संयुक्त रूप से गश्त पर निकले थे। जिसके कमांडर ख़ुद सीमा चौकी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार साथ में सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, मुख्य आरक्षी तरलोचन सिंह, महिला आरक्षी संतोष व शिल्पा देवी तथा पुलिस की ओर से उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार मिश्रा, रंजन लाल साहनी, अशोक कुमार यादव साथ थे। तभी एसएसबी की खुफिया टीम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बरथनवा गांव के रास्ते जैसपुर नेपाल में नशीला पदार्थ ले जाने वाला है इस सूचना पर एसएसबी व पुलिस की गस्त पार्टी बरथनवा से जैसपुर जाने वाले खड़ंजा तिराहे पर पहुंच गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद बरथनवा के तरफ से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया करीब आने पर टॉर्च जलाकर उसे रुकने को कहा गया। एसएसबी व पुलिस के जवानों को देख वो मुड़कर भागने लगा तभी जवानों ने 50 कदम की दूरी पर उसे घेरकर पकड़ लिया। उससे पूछताछ कर उसकी जामा तलाशी ली गई तो पहने हुए जींस के दाहिने जेब से प्लास्टिक की सफेद पन्नी में भूरे रंग का पदार्थ बरामद हुआ जिसे ड्रग डिटेक्शन किट द्वारा चेक करने पर नशीला पदार्थ स्मैक (हीरोइन) का होना पाया गया। अभियुक्त की पहचान गोकुल दियाली पुत्र इंद्र बहादुर सोनकर उम्र लगभग 32 वर्ष ग्राम बागेश्वरी वार्ड नंबर 5 जनपद बांके नेपाल राष्ट्र के रूप में हुई है। कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कि बरामद स्मैक का वजन तौलने पर *79 ग्राम* पाया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत *₹7900000/-* आंकी गई है अभियुक्त पर एनडीपीएस एक्ट 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस के द्वारा जेल भेज दिया गया है।

No comments:
Post a Comment