Sunday, March 8, 2020

बच्चो ने प्रस्तुत किये विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम, गदगद हुए दर्शक

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)।  प्राथमिक विद्यालय नानपारा के प्रागंण में संविलियन विद्यालय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का वार्षिक उत्सव और मेला प्रधानाध्यापक परवीन ज़हरा जैदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी बलहा फूल चन्द्र मौर्या ने फीता काट कर किया अंशिका, तराना आमरीन, तानिया, सानिया और अर्शी ने सरस्वती वन्दना पढ़ी। उसके उपरान्त मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत पढ़ा। उसके उपरान्त नगमा, ईशां, कहकंशा, खुशी, जिकरा और शबाना ने “श्याम बंशी बजाते हो” गीत प्रस्तुत किया। अनपढ़ नौकरानी विषय पर अंशिका सादिया और और तानिया ने मन मोहक नाटक प्रस्तुत सारिमा तौसीबा, सबा और जैनब ने “गुप्ता जी” पर नाटक, खुशी अख्तर, इंशा और कहकंशा ने “अनपढ़ बहू-दहेज प्रभा पर नाटक, सीमा, नगमा, शहनाज आदि ने अनपढ़ बीबी पर नाटक प्रस्तुत किया “मेरे पैरो में बन्धन” पर एक्सीडेन्ट पर नाटक के साथ तमाम नृत्य और गीत प्रस्तुत किये गये अन्त में इन्शा बानों ने बेटी बचाओं, बेटी बढ़ाओं पर भाषण दिया संचालन राजेश कुमार ने किया कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि हाजी मोहम्मद मुस्तफा एवं शब्बीर अहमद, जाबिर अली रहे। मुख्य अतिथि ने इस मौके पर कहा कि अब बेसिक शिक्षा के विद्यालय भी कान्वेन्ट की तर्ज पर कार्य करने के साथ-साथ पढ़ाई में काफी कुछ सुधार हुआ है। अब हमे और उच्छी पढ़ाई के लिए अभिभावक का सहयोग चाहिए वह अवने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजे  अन्त में मुख्य अतिथि ने मेधावी और सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले लगभग 5 दर्जन बच्चों को पुरूस्कार दिया गया। वार्षिक उत्सव एवं मेले में तमाम अभिभावक एवं गणमान्य के साथ-साथ शिक्षक विनीत कुमार, शमीम आरा, फरीद अहमद, राजेश कुमार, आशीष श्रीवास्तव सहित तमाम शिक्षकगण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment