Friday, March 27, 2020

लॉक डाउन का बड़ा असर, अधिकारियों द्वारा अपील जारी

अनूप मिश्रा (NNi Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। कोरोना वायरस को लेकर बचाव एवं इसकी रोकथाम के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा घोषित 21दिवसीय लाकडाउन के निर्णय  के तहत लाकडाउन का बड़ा असर दिखाई दिया। पीएम मोदी की घोषणा के बाद देर शाम विशेश्वर गंज थाना प्रभारी योगेंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस बल ने लोकडाउन को सफल बनाने के लिये व्यापक स्तर पर वाद्य यंत्रों द्वारा गांव, गली व कस्बों में इसके बारे में लोगों को बताते हुए घरों से बाहर नही निकलने की अपील की थी जिसका असर विशेश्वरगंज  बाजार,  पुरैना गगवल व  ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक रूप से दिखाई दिया। सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे। इस दौरान कस्बे की सभी छोटी-बड़ी दुकानें बंद रही। कोरोना को लेकर जहां लोगों में भय बना हुआ है वही लाकडाउन की अपील के प्रति एवं इससे बचाव को लेकर लोगों में काफी जागरूकता भी दिखाई दे रही है। हालांकि इस बीच थाना प्रभारी योगेंद्र राय चौराहे पर पुलिस टीम के साथ मुस्तैदी के साथ अपनी टीम के साथ डटे रहे। आने जाने वालो को इक्का-दुक्का दोपहिया वाहनों को रोककर उनसे कड़ाई से पूछताछ करते हुए उन्हें वापस घरों को भेजा गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उन्हें कोरोना से बचाव एवं लाकडाउन के बारे में भी उन्हें जागरूक किया गया। थाना प्रभारी योगेंद्र राय पुलिस के टीम साथ कड़ाई से पेश भी आये और कई गाड़ियों को चालन और सीज भी किया गया।

No comments:

Post a Comment