Monday, March 30, 2020

कोरोना संकट से जूझ रहे लोगो पर टूटा विद्युत का कहर

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट) 
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। तहसील कलीनगर क्षेत्र के जमुनियां खास सहित कई गांवों में रविवार से बिजली गुल हो जाने से विद्युत कनेक्शन धारकों की परेशानी बढ़ गई है कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन चल रहा जिससे ग्रामीणों ने आपने आप को घरों में कैद कर रखा है दिन भर लोग टीवी अथवा मोबाइल के द्वारा खबरे या अन्य कार्यक्रमों को देखकर दिन भर समय व्यतीत करते रहते थे लेकिन क्षेत्र में चौबीस घंटे बीतने के बाद भी बिजली सप्लाई न आने से लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है गर्मी में लोग घरों में रहते हुए अपना समय व्यतीत नही कर पा रहे है कोरोना संकट से जूझ रहे लोगो पर विद्युत के कहर ने लोगो की परेशानी बढ़ा दी कनेक्शन धारकों की मांग है बाकी जल्द से जल्द बिजली सप्लाई शरू की जाये।
जेई विद्युत विभाग ने बताया कि बड़ी लाइन का तार टूटने से बिजली गुल हो गई तार जोड़ दिया गया है फिर भी लाइन शुरू नही हो सकी कर्मचारियों को साइटों पर लगाया गया है चेक कर फाल्ट खोजने में गले हुए हैं कुछ देर बाद को सप्लाई शुरू करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

No comments:

Post a Comment