अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नवाचारी शिक्षा के रूप पूरे प्रदेश में आयोजित किये जा रहे विद्यालयी वार्षिकोत्सव के क्रम में बुधवार को विशेश्वरगंज विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गंगाजोत में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पवन पाण्डेय "लल्लन"के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व विशिष्ठ अतिथि सूचना संकलन प्रभारी भागीरथ तिवारी जी,द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।आमंत्रित अतिथियों में संविलियन विद्यालय रमनगरा के प्रधान शिक्षक आनन्द विहारी शुक्ल,सतीश पाण्डेय जी,व प्रवन्ध समिति अध्यक्ष श्रवण कुमार जी मौजूद रहे। विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।अतिथि गणों ने विद्यालय परिवार एवँ बच्चों की जमकर तारीफ किया कि सभी ने पूरी तन्मयता से सुन्दर कार्यक्रम कराया है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। वार्षिकोत्सव के अवसर सभी ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से तारीफ की और कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में एक नए युग की शुरूआत हो रही है।विद्यालय के नौनिहालों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की उपस्थित जनसमूह ने जमकर सराहना की,तथा बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक पंकज तिवारी,शिक्षक आशुतोष सिंह, मंगल शर्मा,विनीता कुमारी,रेनू मिश्रा, व बच्चों के माता पिता उपस्थिति रहे।

No comments:
Post a Comment