ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो UP वेस्ट)
उत्तरप्रदेश/पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में बारिश ने तवाही मचा के रख दी जिससे किसानों की गेहूँ की तैयार खेत में खड़ी फसल पर क़ुदरत का ग्रहण लग गया गेहू खेत मे गिर गया जिससे किसानों को भारी नुकसान हो गया है वही किसान सरकार से मुआवजे की कर रहे हैं तहसील कलीनगर विकास खण्ड पूरनपुर के गांव जमुनियां क्षेत्र में शुक्रवार शनिवार को लगातार बर्षा के साथ तेज गति से चली हवाओ ने किसानों के खेत मे खड़ी गेहू की फसले गिरा दी जिसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान हुआ है किसानों का कहना है कि पिछले माह में कई बार बर्षा होने से किसान की गेहू की खड़ी फसल गिर गई थी जिससे भारी नुकसान हो रहा है गेहू गिरने से फसलों की पैदावार में बड़ी कमी होने की संभावना जताई जा रही है खेत मे गेहू की फसल की बाली लटक गई ऐसे में बारिश ने किसानों पर तबाही मचा दी है कुदरत की मार से किसान के चहरे मुरझाने लगे हैं क्षेत्र के कई गांवों के काश्तकारों की खड़ी गेहू फसल जमीन से लेट जाने के कारण भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है जमुनियां ओड़ाझार सबलपुर हरगांव पुरैनीदीपनगर मथना जप्ती दयालपुर खासपुर आसपुर न्यूरिया मल्लपुर मैनाकोट मुस्तफाबाद सहित दर्जनो गांवों के किसान इसकी चपेट में आ चुके हैं क्षेत्र के किसानों की मांग है कि सरकार खेतो की जांच कराकर नुकसान के हिसाब से काश्तकारों के लिए मुआवजा दे।
कास्तकार रामनरायन शर्मा ने बताया कि इस बार गेहू की फसल बहुत ही अच्छी थी गेहूँ की फसल देखकर ज्यादा पैदावार होने की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन बारिश के साथ चली हवाओ ने फसलों को चौपट कर दिया है अब पैदावारी में बड़ा अंतर हो जाएगा। कास्तकार विक्रम पाल कुशवाहा मल्लपुर ने बताया कि हमारे खेत में खड़ी गेहू की फसल गिर गई है पैदावार में बड़ी मात्रा में कमी होने की उमीद है। कास्तकार रमेश चन्द्र आसपुर ने बताया कि गेहू की खड़ी चार एकड़ फसल गिर गई जिससे काफी नुकसान होने की संभावना है मुआवजा दिया जाए। कास्तकार महेंद्र वर्मा खासपुर ने बताया कि मेरी गेहू की तीन एकड़ फसल बारिश होने से गिर गई आधे आधे की दर में फर्क पड़ जायेगा बड़ा नुकसान होने की उम्मीद हैं। कास्तकार जगदीश कुमार रानीगंज ने बताया कि दो दिन से लगातार बर्षा होने से लगभग ढाई एकड़ खड़ी गेहू की फसल गिर गई है मुआवजा मिलना चाहिए।

No comments:
Post a Comment