Sunday, March 8, 2020

ईमान की कमी के चलते परेशान हैं लोग - मुफ्ती अब्दुल रहीम

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा के मदरसा मजहर उल उलूम का सालाना इजलास शुक्रवार की रात संपन्न हुआ जिसमें उलेमाओं ने मुल्क में अमन-चैन कायम रहने तथा कोरोना वायरस  ना फैलने के लिए के लिए दुआ की। इजलास में तकरीर करते हुए मौलाना मुफ्ती अब्दुल रहीम कासमी ने कहा कि ईमान की कमी के चलते लोग परेशान हैं हम सभी लोगों को ईमान के साथ अच्छी तरह इबादत करना चाहिए हालात कैसे भी हो सभी लोगों को दीन की रस्सी को मजबूती से पकड़े रहना चाहिए उन्होंने एक हदीस का हवाला बयान करते हुए कहा कि कयामत के दिन तमाम गुनाहगारों से में से एक गुनहगार को रब के दरबार में हाजिर किया जाएगा और उसके छोटे-छोटे गुनाहों के बारे में  पूछा जाएगा इंसान जब परेशान होगा  काफी परेशान देखकर आखिरकार उसके गुनाहों को रब की रहमत से  माफ कर  दिया जाएगा यही नहीं उसके गुनाहों के बदले एक-एक ने की भी दी जाएगी इसके बाद वह इंसान खुश होगा और मन में  रब की रहमत को सोचता ही रहेगा। मौलाना अमानतुल्ला कासमी ने खिताब किया और  कहा  .कट जाए सर भले ही नमाजे कजाना हो - वह कौन है जो ऐसे शजदे अता करे. पढ़कर सबके दिलों को रोशन कर दिया। जलसे को मौलाना हरीश अब्दुल रहीम, मदरसे के मोहतमिम मौलाना इलियास कासमी, मौलाना दाऊद, मौलाना मोहम्मद शरीफ आदि ने खिताब किया कार्यक्रम में मदरसे के बच्चों ने भी अपने कौशल को प्रस्तुत  करते हुए कहा कि दुनिया में एक अल्लाह  की कायनात चलती है और हर  कुछ अल्लाह के रहमत से होता है  उन की मर्जी के बगैर कुछ नहीं होता है।

No comments:

Post a Comment