अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। देश में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के उद्देश्य से मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 22 मार्च 2020 को ‘‘जनता कफर््यू’’ लागू करने की अपील के मद्देनज़र जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्रा ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में जनपद के सम्बन्धित अधिकारियों, धर्मगुरूओं, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत 22 मार्च को प्रातः 07ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक जनता कफर््यू को लागू करने में सहयोग की अपील की।
बैठक के दौरान धर्मगुरू स्वामी श्री रविगिरी जी महाराज व कारी ज़ुबेर अहमद कासमी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल, इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन, दरगाह प्रबन्ध कमेटी, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी युवा मंच, बंसल ड्रग एजेन्सी, रोटरी क्लब बहराइच द्वारा लिखित रूप से व अन्य संगठनों द्वारा मौखिक रूप से जनता कफर््यू को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों को भी आमजन के लिए 22 मार्च को बन्द रखने की बात कही गयी। बैठक में मौजूद सभी गैर सरकारी संगठनों के साथ-साथ हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्माें के धर्मगुरूओं ने जनपद को कोरोना वायरस के खतरे से बचाये जाने के लिए जनता कफ्र्यू में हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया साथ ही सभी नागरिकों से इस बात की भी अपील की कि 22 मार्च 2020 को अपरिहार्य परिस्थितियों के अलावा प्रातः 07ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे के बीच घर से न निकले ताकि मैन-टू-मैन कान्टेक्ट से फैलने वाले कोरोना वायरस के संक्रमण से जनपद को बचाया जा सके। जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक ने सभी जनप्रतिनिधियों, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से अपेक्षा की है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों में भी समाज के सभी वर्गों से सम्पर्क कर जनता कफ्र्यू को सफल बनाये जाने में सभी का सहयोग प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि विदेश यात्रा से लौटने वाले जनपद के नागरिकों से उनके घर पर मानक के अनुसार होम कोरेन्टाइन की अवधि का पालन कराया जाये। इसके लिए यदि किसी अन्य विभाग के सहयोग की ज़रूरत हो तो सम्बन्धित अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त किया जाय।
बैठक के माध्यम से जिलाधिकारी ने मौजूद लोगों व आमजन से अपील की है कि कोरोना वायरस को लेकर भयभीत न हों बल्कि पूरी तरह से सतर्क रहें, व्यक्तिगत साफ-सफाई विशेषकर हाथों की सफाई पर ध्यान देते हुए सोशल डिस्टेन्स अन्तर्गत दिये गये सुझावों का पालन अवश्य करें। श्री कुमार ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस से सम्बन्धित लक्षण दिखाई दे तो उसे तत्काल सरकारी चिकित्सालय में लायें ताकि सम्बन्धित को चिकित्सीय सहायता प्रदान की जा सके। जिलाधिकारी ने लोगों से यह भी अपील की है कि कोरोना वायरस को लेकर अफवाहों पर ध्यान न देकर बचाव के तरीकों जैसे हैंड वाशिंग, भीड़-भाड़ वाले स्थलों से बचंे, अभिवादन स्वरूप हाथ न मिलायें, सर्दी, खाॅसी एवं छींक आने पर साफ कपड़े सेे मुॅह ढकें तथा साफ-सफाई पर ध्यान दें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप व ग्रामीण के रवीन्द्र सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. डी.के. सिंह, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय, ई.ओ. न.पा.परि. बहराइच पवन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी जी.डी. यादव व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, धर्मगुरू, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment