Friday, March 13, 2020

मौसम के बदलते मिज़ाज़ ने फसलो को पहुंचाया नुकसान

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। अचानक मौसम के बदलते मिज़ाज़ ने किसानों की लहलहाती फसलो को भारी नुकसान पहुँचाया। शुक्रवार की भोर में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की लहलहाती तैयार खड़ी फसलों को काफी हानियां हुई जिससे किसानों के चेहरे की मुस्कान छिन गयी, क्षेत्र में में हुई ओलावृष्टि तथा बारिश ने अन्नदाता किसानों की चिन्ता बढ़ा दी है। शुक्रवार की सुबह आयी आँधी, ओलावृष्टि तथा भारी बारिश से किसानों की फसलें चौपट हो गयी हैं,  बारिश के साथ-साथ हुई ओलावृष्टि से धरती पर कुछ देर के लिये एक सफेद चादर की परत बन गयी। किसानों की फसलों का कितना नुकसान हुआ ये तो सरकारी सर्वे के बाद स्पष्ट हो सकेगा,  क्षेत्र में हुई भारी बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की एकदम तैयार खड़ी  गेंहू की फसल गिर कर जमीन में फैल गयी, तो वहीं दलहनी व तिलहनी फसलों में मटर, सरसों, अरहर, मसूर की फली टूटकर जमीन में बिखर कर नष्ट हो गयी।  फल व्यवसाई मोहम्मद हलीम उर्फ बबलू ने बताया कि ओलावृष्टि व वारिश  से आम की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है बारिश ने किसानों को सोचने को विवश कर दिया।  भट्ठा व्यवसायियों का कहना है कि ईंट भट्ठों पर ईंट पथाई का भी कार्य प्रभावित हुआ तथा भट्ठों में लगाने के लिये पाथे गये कच्चे ईंट भी ओलावृष्टि व बारिश से बर्बाद हो गये।

No comments:

Post a Comment