Monday, March 9, 2020

विधायक प्रतिनिधि ने चौक बाजार से किया होली का शुभारंभ

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। विधायक नानपारा प्रतिनिधि दिलीप वर्मा ने फीता काटकर होली का शुभारंभ किया। नानपारा में चौक बाजार में होली समिति नानपारा की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक महसी एवं विधायक प्रतिनिधि नानपारा दिलीप वर्मा ने फीता काटकर रंग खेलने का शुभारंभ किया। होली समिति नानपारा के अध्यक्ष दिनेश चंद गुप्ता ने बताया की 8 मार्च 20 दिन रविवार से नगर के विभिन्न चौराहों पर एवं मोहल्ला में रंग खेला जाएगा। 9 मार्च 20 को सायं काल 7:00 बजे पटाहरन इमली से होली की बारात निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण के पश्चात होलिका दहन स्थल निकट पानी टंकी पर होली जलाई जाएगी एवं 10 मार्च 20 को दिन मंगलवार को होली का चाचड रामलीला चबूतरा से सुबह 10:30 बजे निकलेगा जो नगर भ्रमण के पश्चात वापस अपने स्थान पर समाप्त होगा एवं दिनांक 11 मार्च 20 दिन बुधवार को होली मिलन का कार्यक्रम शिवाला बाग रामलीला मैदान पर शाम कल 4:00 बजे होगा इसके साथ सभी नगर वासियों से निवेदन किया है कि अबीर गुलाल एवं लाल गुलाबी रंगों का ही प्रयोग करें शराब एवं अन्य किसी प्रकार की नशीली पदार्थों का सेवन ना करें वाहन धीमी गति से चलाएं हेलमेट का प्रयोग करें शांति सद्भाव एवं आपसी सौहार्द बनाए रखें जिन किसी भाई बहनों को रंगों से परहेज हो तो वह कृपया यहां रंग चल रहा हो ना जाए रास्ता बदलकर जाएं इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में नानपारा चेयरमैन राजू एवं होली समिति के प्रबंधक नागेंद्र सिंह होली समिति के महामंत्री गोपाल चौरसिया भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता नगर महामंत्री आनंद रस्तोगी नगर उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव अखिल जयसवाल विपिन सिंह अशोक जयसवाल विधानसभा संयोजक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंकज जयसवाल  अभय मद्धेशिया विनोद जयसवाल विपिन सिंह राहुल पांडे नीरज शर्मा एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment