ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। तहसील कलीनगर थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम मल्लपुर खजुरिया निवासी रामदीन कुशवाहा का सात वर्षीय पुत्र सुखविंदर रविवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब घर पर लगी चारा मशीन के आसपास खेल रहा था खेलकूद में किसी तरह से उसने अपने दाहिने हाथ को चारा मशीन के आगे रख दिया किसी तरह से मशीन का चक्का चल गया जिसमें सुखविंदर की दो उंगलियां कट के गिर गई परिजन ने चीख पुकार सुन दौड़ पड़े खून निकलता देख घबरा गए आनन-फानन में करीबी गांव के प्राइवेट डॉक्टर के पास उपचार के लिए लेकर गए जनता कर्फ्यू के चलते वहां दुकानें बंद मिलने से अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचे अस्पताल के डॉक्टरों ने देखकर ऊगली जोड़ने से मना कर दिया केवल खाना पूरी कर कल आने को कहकर अस्पताल से टरका दिया घायल के पिता ने अस्पताल से वापस लाकर प्राइवेट डॉक्टरों का सहारा लेना उचिच समझा जनपद के शहर में कई हॉस्पिटल पर बच्चे की कटी उंगलियों को लेकर घूमते रहे पर कोरोना वायरस के को लेकर प्रधानमंत्री के द्वारा जनता कर्फ्यू के चलते सभी हॉस्पिटल बन्द होने से उपचार नही हो सका जिसकी बजह से उंगलिया जोड़ी नही जा सकी जिससे परिवार के लोग मायूस होकर घर पर वापस ले आये निजी डॉक्टर के द्वारा इलाज चल रहा है।
पिता रामदीन ने बताया कि मेरे पुत्र की दो ऊगली चारा मशीन से कट गई जिलाअस्पताल लेकर गए मैजूद डॉक्टरो ने उंगलिया जोड़ने से मना कर दिया और कोरोना का मरीज अस्पताल में बताकर हमसे घर जाने को कहा दूसरे दिन आने को बोला एक्सरा करने को कहा था प्राइवेट अस्पतालों के बंद होने के कारण उपचार न होने से उंगलियां नही जोड़ी जा सकी है।
पीड़ित बालक सुखविंदर ऊगली कटी दिखाते हुए



No comments:
Post a Comment