ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। तहसील कलीनगर थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव जमुनियां खासपुर आसपुर नवदिया सुखदासपुर पिपरिया संतोष मल्लपुर मैनाकोट करेलिया दयालपुर मथना जप्ती,ककरौआ देवीपुर नवदिया धनेष सहित क्षेत्र के अन्य गांवों में जनता कर्फ्यू को लेकर लोग अपने अपने घरों में कैद रहे थे गली गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था जनता कर्फ़्यू के दिन क्षेत्र में सून शान का माहौल देखने को मिला था दूसरे दिन सोमवार सुबह से लोग अपने अपने घरों से बाहर निकलने लगे थे बाजार में दुकाने भी खोली गई जनपद को लॉकडाउन घोषित होने की सूचना पर लगभग ग्यारह बजे के बाद कानूनगों योगेश चंद्र सक्सेना लेखपाल झम्मन लाल के साथ जमुनियां पुलिस चौकी इंचार्ज ने टीम के साथ गांव में पहुच कर खुली दुकानों को बंद कराया चौराहों रास्तो पर भीड़ भाड़ को खदेड़ दिया अधिकारी क्षेत्र में गश्त करते रहे इस दौरान आने जाने बालो को रोक कर पूछताछ करने के बाद ही जाने दिया फिलहाल जनता कर्फ्यू के दिन लोग अपने अपने घरों में कैद रहे सोमवार को कुछ लोगो का मार्गो पर पैदल एवं वाहनों से आवागमन चलता रहा लोग ज्यादातर गांव गलियों में घूमते नजर आये पुलिस के बंद कराने के कुछ देर बाद बाजार में दुकाने खुल गई सब्जियों की दुकानों पर देर शाम तक खरीददारी चलती रही जमुनियां बाजार में लगी सब्जियों के दुकानदारों ने मौके का फायदा उठाके ऊँचे दामो में तीस रुपये किलो आलू साठ रुपये किलो भिन्डी चालीस रुपये किलो टमाटर बेच कर मोटी कमाई की गई,शाम छै बजे जमुनियां बाजार में लगी सब्जी की दुकानों पर खरीददारी कर रहे लोगो को डंडे दिखाकर खदेड़ना शुरू कर दिया अंत मे पुलिस ने दुकाने बंद कराई लेकिन भीड़ फिर भी तमाशबीन बनी रही। सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गए एसडीओ सिंचाई विभाग डीएन शुक्ला क्षेत्र में पुलिस के साथ भ्रमण करते रहे।

No comments:
Post a Comment