सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि वाहिनी की सीमा चौकी पंचपोखरी के जवान रूटीन के गश्त पर निकले थे जिसके कमांडर उपनिरीक्षक अशोक कुमार साथ में मुख्य आरक्षी दीवान सिंह, शिवम गौर, प्रदीप सिंह, सुभाष चंद्र, संतोष कुमार व अजीत कुमार पाटिल थे। गश्त पार्टी चलते-चलते सीमा स्तंभ संख्या. 652/16 के पास पहुंची तो देखा कि कुछ महिलाएं बोरे व बैग मे कुछ सामान लेकर नेपाल सीमा की ओर जा रही हैं तभी जवानों ने उन्हें आवाज देकर रुकने को कहा तो महिलाएं रुक गई। करीब पहुंचकर उनसे पूछ-ताछ की तथा उनके पास मौजूद बैग व बोरे की तलाशी ली गई।जिसमें लेडीज सूट, साड़ी, थान के कपड़े, बनावटी ज्वेलरी आदि बरामद हुई। महिलाओं से सामानों के दस्तावेज मांगने पर वह माफी मांगने लगी कि साहब गलती हो गई जाने दो आगे से ऐसी गलती नहीं होगी तभी पार्टी कमांडर अशोक कुमार ने महिलाओं से बातचीत कर अवगत कराया कि आप लोग कस्टम की धारा 113 के तहत अपराध कर रही हैं। अभियुक्ता की पहचान कलावती पत्नी चेतराम उम्र लगभग 45 वर्ष, राधिका पत्नी सुनील उम्र लगभग 45 वर्ष, बेबी पत्नी बाबादीन उम्र लगभग 50 वर्ष, सरिता पत्नी राधेश्याम उम्र लगभग 45 वर्ष, लक्ष्मी पत्नी लक्ष्मण उम्र लगभग 52 वर्ष सभी महिलाएं वार्ड नंबर 12 जनपद बांके नेपाल राष्ट्र की निवासी निकली।
कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कि सभी सामान को सीज़ कर दिया गया है। जिसकी कीमत कस्टम के अनुसार ₹34660 आंकी गई है तथा अभियुक्ता सहित सामान को कस्टम रूपईडीहा के सुपुर्द कर दिया गया है।

No comments:
Post a Comment