Thursday, March 26, 2020

घाघरा नदी में स्नान करने गए किशोर डूबे, एक का शव बरामद

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/बहराइच (उ0प्र0)। जरवल से एक साथ 40 किसोर घाघरा नदी में स्नान करने के लिए गए हुए थे जिसमे चार नदी में डूबने लगे दो को जीवित निकाल लिया गया है जबकि एक का शव बरामद हो हुआ है तथा एक की तलाश जारी है। आदमपुर रेवली तटबंध पर मंगलवार दोपहर बाद जरवल के 40 किशोर एक साथ बीबीपुर गांव के निकट घाघरा नदी में स्नान करने गए थे सभी साथी स्नान करके बाहर निकल आए तथा चार नदी में डूबने लगे जिसमे किसी तरह से दो को जीवित बचा लिया गया है जरवल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक का शव बरामद  कर लिया हैं जिसकी पहचान अजीम पुत्र फखरुद्दीन उम्र 20 वर्ष निवासी  कटरा उत्तरी जरवल तथा दूसरा रफी पुत्र कलीम उम्र 21 वर्ष निवासी मदरसा टोला जरवल  की गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। दो युवक बाबू पुत्र हफीजुर्रहमान उम्र 19 वर्ष व आवेश पुत्र रईस  उम्र 22 वर्ष निवासी कटरा उत्तरी जरवल को जीवित बचा लिया गया है दोनों का इलाज किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment