अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय संत्संग नगर में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ शिक्षक संघ के जिला संरक्षक कृष्ण कुमार पांडेय एवं ग्राम प्रधान हौसला प्रसाद जयसवाल के द्वारा दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती बंदन स्वागत गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही साथ दहेज उत्पीड़न , नशा उन्मूलन ,होली गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने उपस्थित अतिथि गणों का मन मोह लिया तथा ताली बजाने मजबूर कर दिया ,बहुत ही प्रशंसनीय कार्यक्रम रहा कार्यक्रम देख कर के ब्लॉक के एआरपी व शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र बच्चों को शाबाशी दी तथा आने वाले ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की शुभकामना दी । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेकानंद शुक्ला एवं ललिता शर्मा ने किया ,इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शिक्षक गोपाल जी शुक्ला,अरुणिमा शुक्ला, ऋचा, वन्दना अवस्थी, ललिता शर्मा ओम प्रकाश,सुनीता आदि शिक्षक शिक्षामित्र अभिभावक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment