संदीप चौधरी (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कुशीनगर, उत्तर प्रदेश। पडरौना शहर के शिवराम पैलेस में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार उद्योग व्यापार संगठन का शपथ ग्रहण व व्यपारी सम्मेलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम बिहारी मिश्र प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल व पूर्व सांसद व कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्र ने किया।
वहीं इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रवि प्रताप मल, विनय जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य वक्ताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया।अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्याम बिहारी मिश्र ने व्यापारियों के हित की बात करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के सामने अनेक मांगों को अपने सम्बोधन के माध्यम से मांगा। जिसमें श्री मिश्र ने कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का छलावा ना हो और व्यापारियों को अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें शस्त्र लाइसेंस कि अगर जरूरत पड़ती है तो बिना हिला हवाली के उन्हें उपलब्ध कराया जाए। आगे व्यापारियों के हित की बात करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि हम व्यापारियों को हेय दृष्टि से देखा जाता है जबकि हम सरकार को टैक्स भी देते हैंए मंडी समिति भी देते हैं और सरकार के कार्यों में बढ़.चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री से व्यापारियों के हित में प्रांतीय अध्यक्ष ने एक लिखित मांग पत्र भी सौंपा।
मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी के बिना सारा समाज अधूरा है जिस प्रकार शासन व अध्यात्म के बिना संसार अधूरा है ठीक उसी प्रकार व्यापारी के बिना भी शासन और अध्यात्म अधूरा है। अपने संबोधन में श्री मौर्य ने कहा कि हम व्यापारियों के हित की बात मुख्यमंत्री जी से बैठकर करेंगे और व्यापारियों के हित के साथ कोई छलावा नहीं होने दिया जाएगा।
अंत में पत्रकारों से बातचीत करते समय मौर्य ने बताया कि व्यापारी सम्मेलन जो भी बाहरी समस्याएं सामने आई हैं उन समस्याओं को मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाकर के उनको निस्तारित कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं एक सवाल के जवाब में बताया कि प्रधानमंत्रीए गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्य में बीजेपी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जिससे अन्य दलों के लोग भी छोड़ कर के भारतीय जनता पार्टी में आ रहे हैं और सिंधिया परिवार पहले से ही भारतीय जनता पार्टी का एक अंग रहा है और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भारतीय जनता पार्टी में आकर के अपनी दादी विजय राजे सिंधिया जी के सपनों को साकार किया है और अपने पूर्वजों के रास्ते पर चलने के लिए तैयार हुए हैं। श्री मौर्य ने कहा कि विजय राजे सिंधिया अपने पुत्र माधव राजे सिंधिया को भी भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया था लेकिन सफल नहीं हो पाई थी आज उनके सपनों को उनके पौत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरा किया और भारतीय जनता पार्टी के कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रयास किया, रही बात कांग्रेस की तो कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व आज कर्तव्य विमुख और भ्रमित हो गया है। कांग्रेस की न तो नीति स्पष्ट रह गई है न रणनीति स्पष्ट रह गई है इसलिए कांग्रेस आज अपना जनाधार खोती जा रही है। इस दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त किए व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया।



No comments:
Post a Comment