Monday, March 16, 2020

पोषण पखवाड़े के अंतर्गत दी गयी स्वास्थ सम्बंधित जानकारियां

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराईच (उ0प्र0)। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पाँच मार्च से बाईस मार्च तक चलाएं जा रहें पोषण पखवाड़े के तहत एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन विकासखण्ड पयागपुर के क्षेत्र तालाब बघेल के सुभाष नगर में सोमवार को किया गया। कार्यक्रम को पिरामल फाउंडेशन के अरविंद सिंह ने सम्बोधित करते हुए गर्भवती, धात्री, स्वयं सहायता समूह में कार्यरत महिलाओं के साथ एनीमिया, स्तनपान, संतुलित व पूरक आहार ,आयरन की उपयोगिता गर्भावस्था के दौरान जांच व टीकाकरण पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्यसेविका शिव कुमारी सिंह ने महिलाओं को समय समय पर अपनी स्वास्थ्य जाँच हेतु अपनी नजदीकी आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से करवाएं जाने की अपील की। इस दौरान नीलिमा, शमा नसरीन, विनीता मण्डल, सहित लगभग सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment