Tuesday, March 31, 2020

नहीं चल रहा एटीएम, बैंक में भुगतान के लिए मांग रहे फोटोकॉपी

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। नगर के सेंट्रल बैंक मे जहां उपभोक्ताओं को भुगतान मिलने में तमाम परेशानी उठानी पड़ रही है वही सेंट्रल बैंक का एटीएम बीते 2 सप्ताह से नहीं चल रहा है सेंट्रल बैंक में भुगतान के लिए आईडी की फोटो कॉपी मांगते हैं लॉक डाउन में बंद होने के कारण नगर में एक भी फोटो स्टेट की दुकानें नहीं खुली जिन उपभोक्ताओं के पास आईडी की फोटो कॉपी नहीं है उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है । बंदी में जहां गरीब मजदूर उपभोक्ताओं को अपना पेट पालने के लिए राशन आदि के लिए पैसों की सख्त जरूरत है वही भुगतान न होने से उपभोक्ताओं में भयंकर रोष व्याप्त है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक सुधांशु सिंह से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने बात करने से मना कर दिया।

No comments:

Post a Comment