कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/जरवल बहराइच (उ0प्र0)-कोरोना वायरस को लेकर सरकार और प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम उठाए जाने के बाद आमलोगों में भी जागरूकता दिखायी देने लगी है। अस्पताल, रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों पर लोग मास्क का उपयोग करने लगे हैं। वहीं हैंड सेनेटाइजर के उपयोग के प्रति भी लोग जागरूक होने लगे हैं। लोगों में जागरूकता के कारण मास्क और हैंड सेनेटाइजर की डिमांड काफी बढ़ गयी है।
आम लोगों की जागरूकता से जरवल कस्बा के आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भी मार्क्स सैनेटाइजर, का उपयोग काफी लोग करने लगे लोग जरवल कस्बा में आ कर मार्क्स,सैनेटजर दुकानों पर आकर पूछते हैं पर उनको बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।जल्दी मिल नहीं रहा है। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साफ- सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। सामान्य दिनों में लोगों की आवाजाही से गुलजार रहने वाले जरवल में लोगों की आवाजाही काफी कम हो गयी है। सुबह और शाम के वक्त लोगों की आवाजाही से गुलजार रहने वाले जरवल कस्बा वीरान नजर आने लगा है। जबकि सामान्य दिनों में जरवल में सुबह और शाम के वक्त विशेष चहल- पहल रहती थी। छोटे- छोटे बच्चे जहां बैग लेकर स्कूल व कालेजों में अब छुट्टी हो गई, कोराना के कारण इस ब्रेक लग गया।

No comments:
Post a Comment