शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि सीमा चौकी पंच पोखरी के कमांडर को मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर कोविड-19 लॉक-डाउन का फायदा उठाकर कुछ सामान अवैध तरीके से तस्करी कर नेपाल से भारत लाने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर भरोसा करते हुए चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने एक स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी गठित कर मुखबिर की बताई हुई जगह पर भेज दी। जिसके कमांडर खुद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार साथ में सहायक उपनिरीक्षक चमन लाल प्रदीप सिंह भीम सिंह दीनदयाल कृष्ण बहादुर काले सूरज सूर्य प्रताप यादव व अजीत पाटिल थे। सीमा स्तंभ संख्या 652 के पास पहुंचकर कुछ देर इंतजार करने के बाद देखा कि 3-4 व्यक्ति सर पर बोरे में सामान लादकर नेपाल से की ओर आ रहे हैं।जैसे ही वो भारत की सीमा में प्रवेश किए तभी पेट्रोलिंग पार्टी ने उन्हें रुकने के लिए आवाज दिया तो वह पीछे मुड़कर सामान फेंक कर भागने लगे जिसमें एक व्यक्ति पकड़ में आ गया बाकी सब नेपाल की सीमा की तरफ़ भागने मे कामयाब रहे।पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर उसकी तलाशी ली गई तो सामानों से भरे 10 बोरे बरामद हुए बरामद बोरो को खोल कर चेक किया गया तो नेपाली गुटखा मेघाश्री, छुआरा ,सुपारी आदि बरामद हुआ। अभियुक्त से सामान का आधिकारिक दस्तावेज मांगने पर देने से इंकार कर दिया। जिस पर पार्टी कमांडर ने सारा सामान सीज कर दिया अभियुक्त की पहचान लियाकत अली पुत्र अब्दुल रहमान ग्राम मिहीपुरवा थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच के रूप में हुई है उन्होंने बताया कि सीज किए हुए सामान की कीमत कस्टम द्वारा ₹59300 आंकी गई है। तथा अभियुक्त से कस्टम की धारा 107 के तहत बयान लेकर स्वस्थ हालत में छोड़ दिया गया। और सीज किए हुए सामान को कस्टम रूपईडीहा के सुपुर्द कर दिया गया है।

No comments:
Post a Comment