Thursday, March 26, 2020

घरों में दुबके लोग, गलियों में घूमने बालों को पुलिस ने खदेड़ा

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट) 
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। तहसील कलीनगर जमुनियां क्षेत्रों के गांवों में लॉक डाउन का असर चौथे दिन भी दिखाई दिया गांव की गलियों से लेकर मुख्य बाजार तक सन्नाटा पसरा रहा। लोग अपने-अपने ने घरों में दुबके रहे। वही सब्जी मेडिकल स्टोर किराना स्टोर आदि की दुकानें कुछ समय तक खुली रही जिन पर लोग जरूरत मंद सामान की खरीदारी करते नजर आये। 

देश में कोरोना वायरस के कारण केंद्र व प्रदेश सरकार ने शुरू में जनता कर्फ्यू लगाकर आवागमन को बंद किया था जनता कर्फ्यू का लोगों ने भरपूर समर्थन दिया था अब लॉक डाउन कर दिया गया है जिसके चलते लोग घरों में दुबके रहे देश के प्रधानमंत्री के आदेशों का गांव शहर से देहातो में ज्यादातर पालन होने लगा है  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अब देशभर में लॉक डाउन कर दिया घर से बाहर न निकले जरूरतमंद चीजो के लिए ही निकले जिससे चौथे दिन गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा लोग अपने-अपने घरों में समय व्यतीत करते नजर आए कुछ गलियों पर असमाजिक तत्व अनावश्यक घूमते दिखाई दिये उन पर पुलिस ने डंडा चलाकर उनको घर का रास्ता दिखया पुलिस  अभियान को कामयाब बनाने के लिए गांवों में लगातार गस्त कर रही है अधिकारी व पुलिस गांव में गस्त करते नजर आए।

No comments:

Post a Comment