Monday, March 16, 2020

बार काउंसिल ने किया बहिष्कार, लाल पट्टी बांध किया विरोध

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो UP वेस्ट) 
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। जनपद की तहसील कलीनगर में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर तहसील कलीनगर के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कलीम मंसूरी की अध्यक्षता में हड़ताल रखी गई न्यायिक कार्य से विरत रहे तहसील में आये सभी अधिवक्ताओं ने दाहिने हाथ मे लाल पट्टी बांध कर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए अधिवक्ता हित में शासन द्वारा पूर्व में दी जाने वाली अनुदान राशि को तत्काल जारी किये जाने एवं अधिवक्ता परिचय पत्र सीओपी कार्ड को पूरे प्रदेश में लांच किए जाने की मांग रख  विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान अधिवक्ता संघ कलीनगर के अध्यक्ष कलीम मंसूरी एडवोकेट सचिव वसीम खान पूर्व अध्यक्ष जय सिंह यादव एवं विष्णु कांत यादव जयदेव पासवान बीके पासवान महेंद्र पाल वर्मा राजेश चौहान प्रशांत सिंह गेंदल लाल वर्मा अनिल पांडे व सुनील राठौर मोरध्वज लोधी उपस्थित रहे। बार काउंसिल के बहिष्कार के चलते कोई कार्य नही हो सका जिससे तहसील पहुचे लोगो को बड़ी दिक्कते झेलनी पड़ी।
(कलीनगर तहसीलगेट पर विरोधप्रदर्शन करते अधिवक्तागण)

No comments:

Post a Comment