डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। आगामी पर्व होली के मद्देनजर पुलिस चौकी राजा बाजार नानपारा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा ने कहा कि रंगों का पर्व होली परंपरागत सौहार्द के साथ मनाएं उन्होंने कहा कि नानपारा के लोग बहुत ही समझदार हैं यहां जितने भी पव' होते हैं सभी पर्व भाईचारा एवं सौहार्द के साथ लोग मनाते रहे हैं होली का पर्व भी सौहार्द के साथ मनाएंगे ऐसी उम्मीद है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रविंद्र सिंह ने कहा की त्यौहार को परंपरागत शांतिपूर्वक मनाएं प्रशासन हर संभव सहयोग करने को तैयार है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा अरुण अरुण चंद्र ने कहा कि नानपारा में सभी पर्वों की तरह इस बार भी भाई चारे और गंगा जमुनी तहजीब के साथ सभी लोग मिलकर त्यौहार मनाए। नगर पालिका के चेयरमैन अब्दुल मोहित राजू ने कहा कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में भाई-भाई की तरह रहते हुए एक दूसरे के त्यौहार में सहयोग करते हैं और इस बार भी होली पर एक दूसरे का सहयोग करेंगे कहीं कोई समस्या नहीं होगी। रूपनारायण जयसवाल एवं पंकज जयसवाल ने कहा शराब की दुकानें 2 दिन पूर्व बंद कराएं पीने वालो से अपील की है कि शौक है तो पीकर घर में आराम करें इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नसीब उन्नीसा, मुन्ना मारिया, दिनेश गुप्ता ,केशव पांडे, रामपाल चौरसिया, नागेंद्र सिंह, अजय गुप्ता ,प्रेम कुमार शुक्ला, सफीक कुरैशी, रामविलास लोधी, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, मंजूर हसन कोतवाल संतोष कुमार सिंह आदि ने अपने विचार रखे , उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने संचालन किया राजा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी चंद्रपाल यादव स्टाफ के साथ वस्था में लगे रहे।

No comments:
Post a Comment