मो0 शरीफ (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। देश को कोरोना वायरस से बचाने के लिए कतर्निया घाट वन्यजीव विहार के मुर्तिहा रेंज में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत सैय्यद हाशिम अली शाह उर्फ लक्कड़ शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर ज़ियारत 14 अप्रैल तक रोक दी गयी है। ये जानकारी दरगाह प्रबन्ध समिति के सदर रईस अहमद एवं सेक्रेट्री इसरार अहमद इदरीसी ने संयुक्त रूप से दी। दरगाह प्रबन्ध समिति ने देश के लोगों को कोरोना वायरस से बचाने एवं मुल्क की सलामती के लिए की दुआएं। ज़ायरीन 14 अप्रैल 2020 तक दरगाह शरीफ न आये अपने घर एवं आस-पास की मस्जिदों में नमाज पढकर मुल्क के सलामती की करें दुआएं।
भारतवर्ष मे मशहूर कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार के मुर्तिहा रेंज स्थित हजरत सैय्यद हाशिम अली शाह उर्फ लक्कड़ शाह रहमतुल्लाह अलैह की प्रबन्ध समिति के सदर रईस अहमद एवं सेक्रेट्री इसरार अहमद इदरीसी ने बताया कि कोरोना जैसी लाइलाज महामारी की गम्भीरता को देखते हुए दरगाह शरीफ आने वाले ज़ायरीन दिनांक 14 अप्रैल 2020 तक दरगाह शरीफ न आये और अपने अपने घरों के आस-पास की मस्जिदों में नमाज़ अदा करें। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए स्थानीय एवं दूर दराज़ क्षेत्रों से आने वाले ज़ायरीन 14 अप्रैल 2020 तक दरगाह शरीफ आने से परहेज़ करे और इस महामारी को रोकने में शासन एवं प्रशासन का पूरा सहयोग करें | ज़ायरीन अपने घरों में रहकर इबादत करे ताकि इस विश्वव्यापी बीमारी से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि दरगाह शरीफ में साफ-सफाई और सेनेटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है | आस्ताने की साफ़ सफाई इंतेजामिया कमेटी की तरफ से करायी जा रही है | जायरीनों को 14 अप्रैल 2020 तक हर हाल में दरगाह आने की मनाही है | इस दौरान जुमेरात को नौचंदी भी नही मनायी जायेगी | दरगाह शरीफ में इंतेजामिया कमेटी और मुलाज़मीन इबादत का काम करते रहेंगे और जो भी ज़ायरीन दरगाह शरीफ आना चाहते हैं वह अपने अपने घरों पर ही रह कर इबादत करें नमाज़ पढ़े | अल्लाह से दुआ करें कि इस गंभीर बीमारी से जल्द छुटकारा मिले और हमारा जिला प्रदेश और मुल्क इस बीमारी से महफूज़ रहे | उन्होंने कहा कि जितना सवाब दरगाह शरीफ आने से मिलेगा उतना ही सवाब इस दौरान उनको अपने अपने घरों पर भी इबादत करने से मिलेगा । दरगाह प्रबंध समिति की तरफ से यह भी अपील की गई है कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 14 अप्रैल तक 21 दिनों के लिए संपूर्ण भारतवर्ष में लाकडाउन किए जाने के तहत शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन कर बीमारी को समाप्त करने में सहयोग प्रदान करें।
निवेदक : सरार अहमद इदरीसी, सेक्रेट्री दरगाह हजरत सैय्यद हाशिम अली शाह उर्फ लक्कड़ शाह रह० अलैह मुर्तिहा, कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार, बहराइच।

No comments:
Post a Comment