Sunday, March 8, 2020

निष्ठा प्रशिक्षण के दूसरे बैच का समापन, बांटे गए प्रमाणपत्र

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। निष्ठा प्रशिक्षण के दूसरे बैच की समाप्ति पर अध्यापकों को निष्ठा प्रशिक्षण प्रभारी मो0 असलम ने प्रमाण पत्र बाटे। इस मौके पर अध्यापकों ने सास्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गीत आदि प्रस्तुत किये। मो0 असलम ने बताया कि अब तीसरा बैच कल से शुरू हो जायेगा। निष्ठा प्रशिक्षण देकर अध्यापकों को नवीन प्रद्धति से बच्चों को शिक्षा देने के तरीके और गुर बताये जाते है। उन्होंने कहा कि ब्लाक के समस्त अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस मौके पर कबीर, अनिल श्रीवास्तव, वकार अहमद, परवीन जहरा जैदी, अमित कुमार सहित तमाम अध्यापक मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment